नई दिल्ली, अगस्त 25 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पुणे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के बाद अगला कार्यक्रम अभी तय नहीं है, पर महाराष्ट्र कांग्रेस ने कार्यक्रम को नागपुर में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है। नागपुर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम कर कांग्रेस एक तीर से दो निशाने साधना चाहती है। एक तरफ जहां राहुल गांधी कार्यक्रम में छात्रों के साथ उनके मुद्दों पर चर्चा करेंगे, वहीं नागपुर में भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधने से सियासी संदेश भी जाएगा।

नागपुर में कार्यक्रम नागपुर में आरएसएस का मुख्यालय है। पुणे में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी ने लड़कियों को संबोधित करते हुए भाजपा, आरएसएस और संघ प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधा था। ऐसे में नागपुर में कार्यक्रम आयोजित होने से इन हमलों को धा...