बलिया, जून 23 -- बलिया, संवाददाता। देश में शिक्षा व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, सरकारी विद्यालयों के बंद होने, शिक्षकों के रिक्त पदों तथा बढ़ती निजीकरण प्रवृत्ति को लेकर कांग्रेस ने 'छात्रों की गूंज' अभियान शुरु की है। मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर पार्टी के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि पिछले एक दशक में शिक्षा बजट में लगातार कमी आई है। वर्ष 2005 में लगभग 71 प्रतिशत बच्चे सरकारी विद्यालयों में पढ़ते थे। आज यह संख्या घटकर लगभग 49 प्रतिशत रह गई है। बड़ी संख्या में सरकारी विद्यालय बंद हुए तथा निजी विद्यालयों की संख्या में वृद्धि हुई है। शिक्षा का निजीकरण आम परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ा रहा है। यह भी पढ़ें- 11 जुलाई को राहुल गांधी छात्र-छात्राओं से करेंगे संवादआंकड़े प्रस्तुत करना मीडिया से बातचीत में जिलाध्यक्ष ने आंकड़ा प्रस्तुत करते हुए क...