रुद्रपुर, अगस्त 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल के निर्देशन में आशा कार्यकर्ता और ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर (बीसीएम) गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व और इसके फायदों की जानकारी दे रहे हैं। अभियान के तहत गांवों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर चौपाल, गृह भ्रमण और समूह बैठकों के माध्यम से माताओं को नवजात के जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही जन्म के बाद छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध पिलाने और इसके बाद दो वर्ष तक ऊपरी आहार के साथ स्तनपान जारी रखने की सलाह दी जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: समुदाय के गर्भवती व धात्री...