प्रयागराज, दिसम्बर 23 -- प्रयागराज। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने किसानों का मनोबल बढ़ाया। पूर्व प्रधानमंत्री की 123वीं जयंती पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जार्जटाउन स्थित कार्यालय में गोष्ठी में कही गई। सपा के जिलाध्यक्ष (गंगापार) अनिल यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने देश के किसानों को उनकी उपज का मूल्य दिलाने के लिए आवाज उठा कर किसानों का मनोबल बढ़ाने के साथ खेतों में पैदा होने वाली फसल के बिक्री की गारंटी दिलाई। पार्टी के महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने कहा कि चौधरी चरण सिंह सामाजिक न्याय का प्रबल पक्षधर थे। आपातकाल के बाद कांग्रेस के विरोधी खेमे में जनसंघ भी शामिल रहा, लेकिन वैचारिक मतभेद के चलते आगे अलगाव हो गया, जिसके चलते जनता पार्टी, लोकदल की नीव पड़ी। पार्टी के यमुनापार अध्यक्ष पप्पूलाल निषाद ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.