चक्रधरपुर, मई 31 -- सोनुवा। सोनुवा के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सोनुवा प्रखंड कार्यालय परिसर में अध्यक्षता में 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर खुलकर बात करने और जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि के रूप में उपप्रमुख रचना महतो और बीडीओ सोमनाथ उरांव द्वारा 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ प्रखंड के विभिन्न गांवों और पंचायतों का दौरा कर लोगों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा। यह भी पढ़ें- चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान का शुभारंभ कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान कनीय अभियंता पेयजल स्वच्छता विभाग के नवनीत कुमा...