"चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो" अभियान के तहत किशोरियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जमशेदपुर, मई 28 -- पटमदा : माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर बाल कल्याण संघ एवं मिरेकल फाउंडेशन इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में राज्य सरकार द्वारा संचालित "चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो" राजव्यापी अभियान के तहत बुधवार को बोड़ाम प्रखंड के गोरडीह गांव में किशोरियों के संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- विश्व जनसेवा ट्रस्ट ने गदरा में आयोजित किया माहवारी जागरूकता दिवसकार्यक्रम का उद्देश्य इस दौरान माहवारी स्वच्छता को लेकर जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में किशोरियों एवं महिलाओं ने भाग लेकर स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम समन्वयक ओम प्रकाश तिवारी ने कहा कि आज भी राज्य में केवल 52 से 55 प्रतिशत किशोरियां एवं महिलाएं ही सैनिटरी नैपकिन का उपयोग कर रही हैं, जो चिंता का विषय है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.