'चुनौती देकर खुद भाग गए', चुनाव न लड़ने पर अखिलेश यादव को बीजेपी ने बताया 'रणछोर'
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी पारा अभी से चढ़ने लगा है। वाराणसी पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक बयान ने राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। अखिलेश यादव ने कहा है कि वह 2027 का विधानसभा चुनाव खुद उम्मीदवार के तौर पर नहीं लड़ेंगे, लेकिन सीधे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अब उनके इस बयान पर उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने तीखा पलटवार करते हुए सपा प्रमुख को 'रणछोड़' करार दिया है।वाराणसी में अखिलेश का ऐलान: जो शुभ है, वही करेंगे मंगलवार को वाराणसी पहुंचे अखिलेश यादव से जब पत्रकारों ने सवाल किया कि क्या वे 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने मजाकिया और रणनीतिक अंदाज में कहा, "हम मुख्यमंत्री तब बनते हैं जब च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.