सीतामढ़ी, जून 24 -- आनंद झा रीगा। रीगा मिल बाजार स्थित एक निजी परिसर में मंगलवार देर रात आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद लवली आनंद ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों में से लगभग 60 प्रतिशत वादे पूरे कर लिए गए हैं।

रीगा चीनी मिल की स्थिति उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सबसे बड़ी मांग बंद पड़ी रीगा चीनी मिल को पुनः चालू कराना थी, जिसे पूरा कर किसानों, व्यवसायियों तथा हजारों कर्मचारियों के जीवन में खुशहाली लाने का प्रयास किया गया है। सांसद ने बताया कि रीगा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण, सभी प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव तथा खोरीपाकर और अख्ता घाट में बागमती नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। अब इन योजनाओं पर कार्य शुरू होना बाकी है। पूर्व सांसद आनंद मोहन ने आरा के भरत भूषण तिवारी मौत मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा ...