नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयान बाजी शुरू हो गई है। बुधवार को कांग्रेस पार्टी की इंसाफ रैली के दौरान लोकसभा नेता राहुल गांधी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार पंजाब से नशा खत्म करवाने का वादा करके सत्ता में आई थी, लेकिन कहीं नशा खत्म नहीं हुआ। राहुल ने मुख्यमंत्री मान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह लोकसभा में उनके साथ सुबह 11 बजे चुटकुले सुनाते थे, उस समय भी उनके मुंह से शराब की बदबू आती थी। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यदि राज्य को नशे से मुक्त करना है, तो मुख्यमंत्री हर शाम में नशा नहीं कर सकता। संगरूर में पंजाब के लोगों को संबोधित कर रहे राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब की सबसे बड़ी समस्या नशा है। आम आदमी पार्टी इसे ही खत्म ...