नई दिल्ली, जुलाई 30 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एकबार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। केजरीवाल ने एक्स पर वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि एक तरफ चीन कृत्रिम सूरज बना रहा है, और दूसरी तरफ हमारे प्रधानमंत्री छोटे-छोटे बच्चों पर एफआईआर करवाने में व्यस्त हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा 'एक तरफ चीन आर्टफिशियल सूरज बना रहा है और दूसरी तरफ हमारे देश के प्रधानमंत्री उन छोटे- छोटे बच्चों पर एफआईआर दर्ज करवाने में व्यस्त हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री का सोशल मीडिया पर कोई मजाक उड़ा दिया।' यह भी पढ़ें- 'राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से हर'. फिर भड़के अरविंद केजरीवाल, कर दिया ये एलानचीन के आर्टफिशियल सूरज की जमकर तारीफ केजरीवाल ने एक अखबार की खबर का जिक्र करते हुए बताय...