'चिकित्सा आपके द्वार' में जहानाबाद राज्य में तीसरे स्थान पर
जहानाबाद, अक्टूबर 5 -- जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया द्वारा सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान प्रखंडवार निर्धारित लक्ष्य एवं उसके अनुरूप प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी ली गई। 'चिकित्सा आपके द्वार' कार्यक्रम की समीक्षा में बताया गया कि जहानाबाद जिला वर्तमान में पूरे बिहार में तीसरे स्थान पर है। जिला पदाधिकारी ने इस उपलब्धि को और बेहतर करते हुए सभी प्रखंडों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने तथा जहानाबाद जिले को राज्य में प्रथम स्थान पर लाने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में 'एनीमिया मुक्त बिहार' कार्यक्रम की समीक्षा की गई। सभी प्रखंडों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य किए जाने की जानकारी दी गई। जिला पदाधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.