संवाददाता, जून 14 -- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले की पलिया सीट से विधायक रोमी साहनी को खुलेआम धमकी दिए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि 'लाइव हिन्दुस्तान' वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दलित पैंथर संगठन के नेता मनोज कुमार भारती विधायक को धमकी देते दिख रहे हैं। मनोज किसी मामले को लेकर विधायक से नाराज बताए जाते हैं। एकतरफा कार्रवाई और दलित समाज के लोगों को झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगा रहे मनोज कुमार भारती का कहना है कि ये सब विधायक द्वारा एक पक्ष विशेष की मदद किए जाने के चलते हुआ। वीडियो में मनोज यह कहते सुने जा रहे हैं कि चाहे अपनी पावर का इस्तेमाल करके उनके खिलाफ एफआईआर लिखवा दें, चाहे जेल जाना पड़े, मारूंगा जरूर। उन्होंने 15 जून को विधायक के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी भी दी ...