जयपुर, अगस्त 2 -- 'चायवालाज' के फाउंडर रोहित शर्मा ने राजस्थान के दौसा में कथित तौर पर खुदकुशी कर ली है। उनका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला है। 30 वर्षीय रोहित का शव उनके साकेत कॉलोनी स्थित घर में शनिवार दोपहर को लटका मिला था। सफल बिजनेसमैन से लेकर अध्यात्म की ओर कदम रखने वाले रोहित की अचानक मौत की क्या वजह हे फिलहाल यह पता नहीं चल सका है। कोतवाली पुलिस स्टेशन के मुताबिक, परिवार के सदस्यों ने उनके कमरे का दरवाजा खोला और उन्हें फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।रोहित के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक, 'चायवालाज' के फाउंडर ने आत्महत्या क्यों कि फिलहाल इसके कारणों का पता नहीं चल सका है।परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ रोहित के पिता हितेंद्र मोहन शर्मा का ...