नई दिल्ली, जुलाई 18 -- सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने उनके अनशन के 21वें दिन जबरन जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया। सोनम वांगचुक के शांतिपूर्ण अनशन के बीच अचानक पुलिस के एक्शन पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीखा हमला बोला है। केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने पुलिस के इस एक्शन पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा 'आज सुबह-सुबह जब सोकर उठे तो सुनने को मिला की सोनम वांगचुक जी को बहुत ही गलत तरीके से उठा लिया गया है उनका अनशन तोड़ने की कोशिश की गई है। सादे कपड़े में पुलिस भेजकर चारों तरफ से चादर से ढककर उनके साथियों के साथ बदसलूकी बदतमीजी, धक्के मुक्के मारकर उन्हें उठाकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया।' यह भी पढ़ें-...