लखनऊ, फरवरी 6 -- वेब सीरिज 'घूसखोर पंडत' रिलीज से पहले विवादों में घिरती जा रही है। फिल्म के टाइटल और कथित कहानी पर आपत्ति जताते हुए लखनऊ में फिल्म के डायरेक्टर और उनकी टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सीएम के निर्देश पर हजरतगंज कोतवाली में इंस्पेक्टर विक्रम सिंह की ओर से दर्ज की गई। पुलिस का कहना है कि फिल्म का नाम और प्रस्तुति एक खास जाति, विशेषकर ब्राह्मण समाज, को गलत तरीके से दर्शाती है, जिससे सामाजिक तनाव बढ़ने और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। मामले को लेकर धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने भी विरोध शुरू कर दिया है। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि फिल्म का टाइटल समाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.