दीपक मिश्रा, मार्च 1 -- "भाई, यहां आसमान से आग बरस रही है। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। मेरे घर के बिल्कुल पास 14 मिसाइलें गिरी... कुछ समझ नहीं आ रहा, बच्चों को लेकर कहां जाऊं, क्योंकि यहां हर पल नए हमले का डर सता रहा है। रुड़की से घरवालों का भी फोन आया था, उन्हें मैंने यहां की हकीकत बताई ही नहीं." बहरीन से कुछ इन्हीं शब्दों में मुस्तजाब ने अपना डर रुड़की में रह रहे दोस्त से बयां किया है। अमेरिका-इजरायल के हमले और ईरानी सेना की जवाबी कार्रवाई के बीच मिडिल ईस्ट के कई हिस्सों में हालात अस्थिर बने हुए हैं। इस संकट का असर उत्तराखंड तक महसूस किया जा रहा है। ईरान ने इजरायल के अलावा कुवैत, कतर, बहरीन, दुबई और सऊदी अरब में अमेरिकी बेस को निशाना बनाया। इजरायल के तेल अवीव और हाइफा में धमाकों की आवाज सुनी गई। बहरीन ने कहा कि अमेरिकी नौसेना के पा...