नई दिल्ली, जुलाई 31 -- एक महिला ने जेप्टो के डिलीवरी पार्टनर पर परेशान करने का आरोप लगाया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के बीच ग्राहक सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई है। महिला ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में दावा किया कि डिलीवरी बॉय सामान पहुंचाने के बाद उससे पीने का पानी मांगने लगा। उसने उसे पानी की एक बोतल दी और कहा कि वह बोतल अपने साथ ले जा सकता है। महिला के अनुसार, बोतल का पानी खत्म करने के बाद डिलीवरी एजेंट ने दोबारा पानी मांगा और फिर बार-बार उससे 5 मिनट के लिए घर के अंदर आने को कहने लगा। यह भी पढ़ें- चूहे ने चुराए 10 लाख के गहने, CCTV से खुली पोल; दुकानदार भी हैरान महिला का कहना है कि उसने साफ तौर पर मना कर दिया और कहा कि अगर उसे बैठना है तो घर के बाहर पर्याप्त जगह है, लेकिन इसके बावजूद वह लगातार अंदर आने क...