नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- नौकरी सरकारी हो या प्राइवेट, काम का लगातार दबाव और घंटों सिटिंग हर युवा को परेशान कर रहा। लेकिन ज्यादातर लोग इस नौकरी के जाल से बाहर नहीं निकल पाते क्योंकि उनकी परिस्थितियां साथ नहीं देती। लेकिन इन दिनों एक महिला का विश्वास और मेहनत दोनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर की पोस्ट पर काम कर रही स्निग्धा बोस ने अपनी शानदार सरकारी नौकरी को छोड़ दिया और ऐसा करियर चुना जो उन्हें कमाई देने के साथ ही मानसिक शांति और सुकून भी देता है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में तुला वेलनेस स्टूडियो चलाने वाली महिला ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी को शेयर किया है। जो किसी के लिए भी इंस्पायरिंग हो सकती है।स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी और रिजाइन करियर को सुरक्षित करने की बात आती है तो सबसे पहला सपना लोग...