अल्मोड़ा, मई 22 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल शशि शालिनी कुजूर ने शुक्रवार को डाकपालों के साथ संवाद किया। उन्होंने डाकपालों को 'डाक सेवा जन सेवा' के मूल मंत्र के तहत कार्य करने और ग्रामीण डाक सेवाओं को मजबूत व प्रभावी बनाने का आह्वान किया। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ने ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय और सामाजिक समावेश को सदृढ़ बनाने में डाकघरों की भूमिका बताई। इस दौरान उन्होंने कार्यों की समीक्षा करते हुए लक्ष्य प्राप्ति, सेवा गुणवत्ता में सुधार, डाकघरों का सुचारू संचालन के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभाग के मूल मंत्र डाक सेवा जन सेवा को व्यवहार में उतारने पर विशेष बल देते हुए जनसेवा की भावना से काम करने को कहा। ताकि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को समयबद्ध व विश्वसनीय तरीके से सेवाएं प्राप्त हो सकें। बैठक में शा...