नई दिल्ली, जुलाई 31 -- खतरों के खिलाड़ी 15 में क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 एक्ट्रेस शगुन शर्मा नजर आनेवाली हैं। शो कल से यानी 1 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। शो के स्ट्रीम होने से पहले शगुन शर्मा ने गौरव खन्ना के व्यवहार को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि गौरव खन्ना ने उन्हें बुली किया। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि वो गौरव खन्ना से कभी मिलना नहीं चाहेंगी।गौरव खन्ना के साथ टच में नहीं रहना चाहती हैं शगुन शर्मा फिल्मीज्ञान से खास बातचीत में शगुन से पूछा गया कि खतरों के खिलाड़ी 15 में क्या कोई ऐसा था जिसके साथ वो बिल्कुल भी टच में रहना नहीं चाहेंगी? शगुन शर्मा ने बिना किसी हिचक के गौरव खन्ना का नाम लिया। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि गौरव खन्ना वो एक इंसान हैं जिनसे मैं कभी मिलना नहीं चाहूंगी। यह भी पढ़ें- खतरों के खिलाड़ी अब 25 जुलाई को नहीं ...