नई दिल्ली, जून 17 -- भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का आईपीएल में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। लगातार मैचों में वह फ्लॉप रहे थे, हालांकि अंतिम मैच में उन्होंने शतकीय पारी खेलकर अपने फॉर्म में आने के संकेत दे दिए थे। आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत बतौर कप्तान कुछ कमाल नहीं दिखा सके लेकिन अब वह भारतीय टेस्ट जर्सी में बतौर उपकप्तान की भूमिका में दिखेंगे। हालांकि भारत के पूर्व बल्लेबाज हेमंग बदानी का मानना है कि कोच गौतम गंभीर को ऋषभ पंत से बात करनी चाहिए और बताना चाहिए कि उन्हें ये भूल जाना चाहिए कि वह भारत के उपकप्तान हैं और सिर्फ गेम पर फोकस करना चाहिए। अश्विन, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम शुभमन गिल के नेतृत्व में नए दौर की शुरुआत करने वाली है। ऐसे में पंत पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.