देहरादून, फरवरी 12 -- गढ़ी कैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड में 20, 21 और 22 फरवरी को होने वाले तीन दिवसीय 'गोरखा हिमालयन फेस्टिवल' में देशभर के कलाकार जुटेंगे। शहीद दुर्गा मल्ल मेमोरियल ट्रस्ट के साथ गोर्खाली सुधार सभा इसमें विशेष सहयोग कर रही है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ट्रस्ट की अध्यक्ष कमला थापा ने बताया कि इस फेस्टिवल में हिमालय क्षेत्र की संस्कृति, खानपान और विविधता देखने को मिलेगी। 20 फरवरी को कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे साइक्लोथॉन मिनी रैली' के फ्लैग ऑफ से होगी। शाम को 'पंचे बाजा' और 'नौबती बाजा' से प्रदर्शनी और मेले का उद्घाटन होगा। जम्मू का एम. जैक्सन सांस्कृतिक संस्थान, दार्जिलिंग की मशहूर सिंगर सुरक्षा सिंचुरी, सिलीगुड़ी के गायन, विक्रम कालिकोटे और विशाल ग्रुप का पारंपरिक 'लाखे-कुमारी' डांस दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा। ट्रस...