रुद्रपुर, अप्रैल 27 -- रुद्रपुर। गो सम्मान और संरक्षण को लेकर 'फाइट फॉर वॉइसलेस' समूह और जिला पशु क्रूरता निवारण समिति ने सोमवार को तहसीलदार को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने गोवंश की दयनीय स्थिति पर चिंता जताते हुए ठोस समाधान की मांग की। ज्ञापन में निराश्रित गोवंश के संरक्षण, हर जिले में आधुनिक गोशालाओं की स्थापना और गो तस्करी पर सख्त रोक लगाने की मांग की गई। साथ ही 24 घंटे पशु चिकित्सा सेवाएं, घायल गोवंश के लिए एम्बुलेंस और गोबर-गोमूत्र आधारित उद्योग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- गौवंश को राष्ट्रीय सम्मान देने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन इस दौरान प्रकाश बिष्ट, सपना सिन्हा, गीता और वंदना रॉय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। यह भी...