अल्मोड़ा, जून 13 -- अल्मोड़ा। भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से भगरतोला, उडियारी व कलझीपा जोशी गांवों में जागरूकता कार्यक्रम हुए। किसानों को गोबर की खाद के वैज्ञानिक अपघटन व सही उपयोग से कीटों का प्रकोप कम करने के गुर सिखाए। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत के निर्देशन में 'खेत बचाओ अभियान के तहत यह जागरूकता कार्यक्रम हुए। धौलादेवी ब्लॉक के भगरतोला गांव में वैज्ञानिक डॉ. सुशील कुमार, डॉ. देवेंद्र शर्मा और तकनीकी अधिकारी मनोज भट्ट ने किसानों के साथ सतत कृषि, फसल संरक्षण व वैज्ञानिक पोषण प्रबंधन पर चर्चा की। जैविक व प्राकृतिक खेती को अपनाने, गोबर खाद के वैज्ञानिक अपघटन व उपयोग,के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- 'गोबर खाद के सही उपयोग से कीटों का प्रकोप करें कम' हवालबाग ब्लॉक के उडियारी गांव में जैविक व प्राकृतिक खेती...