'गैर मान्यता प्राप्त 15 दलों को एक साल में 1,064 करोड़ का चंदा मिला'
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- लगभग दो-तिहाई पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पास 2024-25 के लिए अपने वार्षिक ऑडिट स्टेटमेंट या चंदा रिपोर्ट सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं थे। वहीं, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के विश्लेषण से पता चला कि ऐसे 15 दलों ने 20,000 रुपये से अधिक का चंदा देने वालों से कुल 1,064 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि प्राप्त होने की घोषणा की है। रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयोग की सूची में शामिल लगभग 2,074 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों में से 1,330 दलों की कोई भी रिपोर्ट राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की वेबसाइटों पर उपलब्ध नहीं थी। केवल 461 दलों की दोनों रिपोर्ट उपलब्ध थीं, जबकि 273 दलों की इनमें से कोई एक रिपोर्ट उपलब्ध थी। दलों के वित्तीय खुलासों से यह भी पता चला है कि चंदे की अधिकांश राशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.