चंडीगढ़, जनवरी 21 -- भगवंत सिंह मान की सरकार द्वारा पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए 'गैंगस्टरां ते वार' मुहिम शुरू किया गया है। इसके पहले ही चरण में पहले ही दिन पंजाब पुलिस की टीमों ने विदेशी गैंगस्टरों पर नकेल कस दी है और बड़े पैमाने पर पहचाने गए गैगस्टरों के मैपड ठिकानों पर छापेमारी की गई। गैंगस्टरों के खिलाफ जंग का ऐलान करते हुए राज्य के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि राज्य भर में 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत 72 घंटों की व्यापक कार्रवाई पहले से ही जारी है। ऑपरेशन के बारे में बात करते हुए डीजीपी ने बताया कि 'ऑपरेशन प्रहार' के हिस्से के रूप में 12,000 पुलिस कर्मियों वाली 2000 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में विदेश-आधारित 60 गैंगस्टरों के सहयोगियों/साथियों से संबंधित पहचाने गए और मैपड ठिकानों पर छापेमारी की है। यह भी पढ़ें- पंजाब में गोल्डी...