नई दिल्ली, जुलाई 5 -- भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव का मानना है कि विराट कोहली ने टेस्ट संन्यास को लेकर जल्दबाजी की। उन्हें थोड़ा संयम बरतना चाहिए था और कुछ साल और टेस्ट क्रिकेट खेलना था। विराट कोहली के संन्यास के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय दिग्गज ने कहा कि उनके भीतर अभी भी बहुत टेस्ट क्रिकेट बाकी था। उन्होंने मैदान पर कोहली के आक्रामक व्यक्तित्व की तुलना टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी जॉन मैकेनरो से की। विराट कोहली ने पिछले साल मई में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनके इस फैसले ने सबको हैरान कर दिया था। कोहली अब सिर्फ वनडे प्रारूप में टीम के लिए खेल रहे हैं। विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के निर्णय पर काफी चर्चा हुई थी। कईयों का मानना था कि दिग्गज खिलाड़ी ने समय से पहले खेल के सबसे लंबे प्रारूप को अलविदा कह दिया।...