मुरैना, सितम्बर 3 -- 26 साल पहले CRPF की नौकरी छूटी तो गिरवर सिंह तोमर ने घर लौटकर ऐसा रास्ता चुना, जिसकी शायद किसी ने कल्पना नहीं की थी। नौकरी से बर्खास्तगी के बाद वह साधु बन गए। परिवार से दूरी बनाई और मंदिरों में रहने लगे। दूसरी तरफ घर पर पत्नी और बच्चों की जिंदगी भी आसान नहीं थी। अब 26 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद गिरवर सिंह की CRPF में दोबारा वापसी हुई है तो परिवार पुराने दिनों को याद कर रहा है। जानिए उनकी पत्नी और बड़े भाई ने पुराने दिनों के क्या किस्से सुनाए।पत्नी ने भैंस पालकर बच्चों को पाला गिरवर सिंह की पत्नी मंजूलता तोमर के लिए ये 24 साल संघर्ष से भरे रहे। वह बताती हैं कि पति के साधु बनने के बाद बच्चों की जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गई। परिवार की आर्थिक स्थिति संभालने के लिए उन्होंने भैंस पालकर किसी तरह बच्चों की परवरिश की। मंजूलता कह...