नई दिल्ली, मार्च 20 -- Humanoid Robot से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इंसानों की शांति भंग करने के आरोप में एक ह्यूमनॉइड रोबोट को "गिरफ्तार" किया गया है। ऐसा लगता है कि यह पहला ऐसा मामला है जिसमें कोई रोबोट किसी बड़ी मुसीबत में फंसा है। मामला मकाऊ का है, जहां एक ह्यूमनॉइड रोबोट को पुलिस ने तब अपने कब्जे में ले लिया, जब उसने अनजाने में एक बुजुर्ग महिला को डरा दिया। रोबोट ने उस बुजुर्ग महिला को इतना ज्यादा डरा दिया था कि उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। अब महिला का रोबोट पर चिल्लाने और मकाऊ पुलिस द्वारा उस अरेस्ट करना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। क्या है पूरा मामला आप भी जानिए और देखें वायरल वीडियो...70 साल की महिला को डराया मकाऊ पोस्ट के अनुसार, यह घटना कथित तौर पर इस महीने की शुरुआत में हुई थी, जब 70...