नई दिल्ली, जुलाई 3 -- देश में इस वक्त कॉकरोच जनता पार्टी की चर्चा जोरों पर है। दिल्ली के जंतर मंतर पर सरकार में मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी प्रोटेस्ट भी कर रही है। सीजेपी के प्रोटेस्ट के बारे में जब दिलजीत से एक यूजर ने उनके साथ लाइव चैट में सवाल किया तो दिलजीत ने उसपर कोई भी कमेंट करने से मना कर दिया। अब सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने दिलजीत के रिएक्शन पर निराशा जताई है।दिलजीत को मैसेज देने पर क्या बोले सौरव दास? aaodekhenbollywood नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने सौरव दास का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में सौरव से सवाल होता है कि वो दिलजीत को क्या मैसेज देना चाहेंगे? इसपर सौरव कहते हैं कि वो उन्हें कुछ भी मैसेज नहीं देना चाहते हैं। यह भी पढ़ें- दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के ...