अल्मोड़ा, जुलाई 26 -- गणेश जोशी, चौखुटिया। उत्तराखंड क्रांति दल की रविवार को बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि गांवों का भ्रमण कर जनता को यूकेडी से जोड़ा जाएगा। स्थाई राजधानी गैरसैंण सहित राज्य के अन्य मुद्दों को लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष भगवत सिंह मेहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में 2027 चुनावों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। संगठन की मजबूती के साथ 2027 चुनाव के लिए तैयारी शुरू करने का भी निर्णय लिया। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने स्थाई राजधानी, बेरोजगारी, पेपर लीक, मूल निवास जैसे मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं से जनता के बीच में जाने को कहा। यहां भगवत सिंह रावत, नरेंद्र मेहरा, बलवंत सिंह नेगी, गुड्डी देवी, तनुजा बिष्ट, विमला देवी, देवकी देवी, भूपाल बौरा, केसर सिंह राव...