अमित झा, अप्रैल 11 -- दिल्ली के PWD (लोक निर्माण विभाग) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने शनिवार सुबह राजधानी की प्रमुख सड़कों पर जाकर मॉनसून पूर्व की तैयारियों का जमीनी स्तर पर जायजा लिया। 'गवर्नमेंट ऑन व्हील्स' पहल के तहत दक्षिण दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हुए इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। यह दौरा चलते-फिरते एक व्यापक समीक्षा में बदल गया, जहां हर अहम बिंदु को मौके पर देखा और समझा गया। इस निरीक्षण के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा, 'जब आप खुद इन जगहों पर आते हैं, तो स्थिति साफ दिखती है। कहां सुधार हुआ है, कहां काम धीमा है और कहां बारिश के समय दिक्कत आ सकती है यह सब यहीं समझ में आता है।' अपने निरीक्षण के दौरान वर्मा मूलचंद चौराहा, एम्स चौराहा, छतरपुर मेट्रो क्षेत्र, नेल्सन मंडेला मार्ग, मुनिरका फ्ला...