नई दिल्ली, अगस्त 7 -- भारतीय सरजमीं पर एक से बढ़कर एक महान स्पिनर हुए हैं, जिन्होंने घर पर भारत का दबदबा बनाने में अहम भूमिका निभाई। बिशन सिंह बेदी, ईएएस प्रसन्ना, भगवत चंद्रशेखर, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, आर अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे स्पिन के जादुगरों ने अपने कप्तान का काम हमेशा आसान किए रखा। 2000 के दशक में अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की जोड़ी ने कहर बरपाया। इनके जाने के बाद यह जिम्मेदारी आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने संभाली। अश्विन अब रिटायरमेंट ले चुके हैं। वहीं जडेजा भी करियर के आखिरी चरण में चल रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि घर पर स्पिन डिपार्टमेंट की कमान संभालेगा कौन? यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर या विराट कोहली; भारत का सबसे महान क्रिकेटर कौन? रहाणे ने बताया गौतम गंभीर की अगुवाई में भारतीय टीम मैनेजमेंट अश्विन-जडेजा का उत्तराधिकारी ढूं...