मुजफ्फरपुर, जून 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। तेजस्वी यादव के निर्देश पर 5 जुलाई को राजद का स्थापना दिवस जिला मुख्यालयों में 'गरीब गुरबों का अधिकार दिवस' के रूप में मनेगा। इसे लेकर भगवानपुर में जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। जिला प्रभारी पूर्व विधायक मुकेश रौशन ने कहा कि स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनेगा। राजद की स्थापना के कारण और सरकार में रहते हुए गरीब, किसान, मजदूर, छात्र-युवाओं व महिलाओं के लिए किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष तनवीर हसन ने कहा कि राजद हमेशा जनता के हितों के लिए संघर्षरत रहा है। जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने बताया कि मुजफ्फरपुर में स्थापना दिवस ऐतिहासिक होगा। यह भी पढ़ें- Jahanabad News राजद के स्थापना दिवस पर पांच जुलाई को होगा कार्यक्रम बैठक में विधायक शंकर राय, पूर्व मंत्...