रुद्रपुर, नवम्बर 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने के मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा ने इसे किसानों के हित में बड़ा निर्णय बताया। रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से प्रदेश के गन्ना किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। मिश्रा ने बताया कि अगेती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 405 रुपये और सामान्य प्रजाति का मूल्य 395 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो उत्तर प्रदेश से 5 रुपये अधिक है। इस बढ़ोतरी से किसानों को प्रति एकड़ 17 से 18 हजार रुपये का अतिरिक्त लाभ होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी किसान परिवार से होने क...