चक्रधरपुर, मार्च 16 -- राउरकेला । सुंदरगढ़ जिले के कलुंगा और कांसबहाल इलाके में एक दंतैल हाथी पिछले कई दिनों में घूम रहा है। शनिवार को हाथी राउरकेला-संबलपुर बीजू एक्सप्रेस वे पर घूम रहा था। इसके बाद वन विभाग की टीम द्वारा उसे जंगल में खदेड़ दिया गया था। अब हाथी पुन: कलुंगा और कांसबहाल रेलवे स्टेशन के बीच पहुंच गया है। हाथी के कलुंगा और कांसबहाल रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे पहुंचने की सूचना मिलते ही रेलवे द्वारा ट्रेनों की स्पीड नियंत्रित कर दी गई। इस कारण अधिकांश ट्रेनें आधा से एक घंटे तक खड़ी रहीं और बाद में 20 किलो मीटर की स्पीड से गंतव्य की ओर रवाना हुईं। वहीं रविवार को हाथी कलुंगा के गोइभंगा के पास एक गड्ढे में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को गड्ढे से सुरक्षित रेस्क्यू करने का कार्य शुरू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.