लखनऊ, अक्टूबर 25 -- यूपी चुनाव 2027 से पहले पोस्टरों को लेकर सियासत तेज हो गई है। सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे भले ही अभी ही अभी न हुआ हो। लेकिन '200 सीट हक हमारा'जैसे पोस्टर दिखने लगे हैं। जिस पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी,प्रियंका की फोटो लगीं है। ये पोस्टर किसने लगवाए ये साफ नहीं है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होन ऐसे पोस्टरों को नकली बताया है। सपा अध्यक्ष ने लिखा अखिलेश ने'गठबंधन' से भाजपा के पेट में हुआ दर्द, 'नक़ली पोस्टर' लगा रही, इतना गई डर। साथ ही पोस्टर लगने पर नगर निगम के अफसरों की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना शुल्क जमा किए सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाए जा रहे हैं, लेकिन संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने इसके पीछे ...