नई दिल्ली, जून 19 -- भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत एक बार फिर अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने भारत के मौजूदा टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को हटाने की बात कही, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व क्रिकेटर ने दावा किया है कि भारतीय टीम को इस समय गौतम गंभीर की नहीं बल्कि एमएस धोनी की जरूरत है। गौतम गंभीर जुलाई 2024 में टीम के मुख्य कोच बने थे, उन्होंने राहुल द्रविड़ की जगह ली थी। हालांकि गंभीर के कोच बनने के बाद से टीम ने कई आईसीसी ट्रॉफी जरूर जीती है लेकिन घरेलू सरजमीं पर टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। यह भी पढ़ें- इंग्लैंड से ड्रॉप किए गए बेन स्टोक्स की हुई वापसी, काउंटी चैंपियनशिप में खेलेंगेगंभीर हटाओ धोनी लाओ श्रीसंत ने लल्लनटॉप से बातचीत में कहा कि खिलाड़ियों को ऐसे व्यक्ति की जरूरत है, जिसकी प्लेयर ...