'गंगोत्री से गंगासागर' शृंखला सांस्कृतिक एकता की यात्रा : चैत्रा
प्रयागराज, जून 16 -- 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत मंगलवार को मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, आयुष मंत्रालय, रेलवे यात्री सुरक्षा एवं सुविधाएं एसोसिएशन और राष्ट्रीय आयुष मिशन की ओर से दशाश्वमेध घाट पर योगाभ्यास आयोजित किया गया। गंगोत्री से गंगासागर तक विशेष शृंखला के तहत आयोजित कार्यक्रम में गंगा तट पर स्वस्थ आयु के लिए योग का संदेश गूंजा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आयुष महानिदेशक चैत्रा वी. ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत 800 से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और आधुनिक स्वास्थ्य चेतना का एक अनूठा संगम है। यह भी पढ़ें- योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प गंगोत्री से गंगासागर शृंखला सांस्कृतिक एकता की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.