नई दिल्ली, अगस्त 12 -- रोहित शर्मा ने अपने पिछले वनडे मैच में शतक लगाकर आलोचकों को करारा जवाब दिया। लेकिन उनके भविष्य को लेकर चर्चा अभी खत्म नहीं हुई है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्य हेडन का मानना है कि पूर्व कप्तान के संन्यास का फैसला आखिरकार इस बात पर निर्भर करेगा कि क्या उनमें शीर्ष स्तर के क्रिकेट की मांगों का सामना करने के लिए अब भी वही भूख, ऊर्जा और इच्छा बची है। रोहित टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज का मानना है कि अनुभवी बल्लेबाज खुद निर्णय ले सकता है कि वह कितने समय तक खेलना चाहता है। इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त वनडे सीरीज में रोहित के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हुई थी, जहां कई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि लॉर्ड्स वनडे उनके करियर का आखिरी मैच है। यह भी पढ़ें- बल्लेबाज स्पिन के आगे क्य...