नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटा दिया गया है। राघव की जगह अब पंजाब से पार्टी सांसद अशोक मित्तल को पार्टी का उपनेता नियुक्त किया गया है। वहीं राघव ने पार्टी के इस फैसले पर शुक्रवार को आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। आप के इस फैसले पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा है कि राघव को इस मुद्दे पर खुलकर बोलना चाहिए और चुप नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि 'खामोशी होनी ही नहीं चाहिए। अगर राजनीति में हैं तो इस मुद्दे पर तो खामोशी का मतलब ही नहीं होता। राघव जन समस्याओं को उठाते हैं और ऐसे में उन्हें सब साफ कर देना चाहिए। कोई भी खामोश नहीं रहता है।''पॉलिटिकल चीजें निजी नहीं होती हैं' कांग्रेस नेता ने आगे कहा 'अगर पार्टी ने कोई अपमान नहीं किया है तो ये भी बताएं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.