नई दिल्ली, मार्च 1 -- ईरान से जारी युद्ध के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा बयान दिया है। टीवी पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा, 'संकेत मिल रहे हैं कि ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो चुकी है।' नेतन्याहू ने अमेरिका-इजरायल हमलों को जरूरत जितना लंबा जारी रखने की कसम भी खाई है। इस बीच, रॉयटर्स को एक सीनियर इजरायली अधिकारी ने बताया कि खामेनेई की मौत हो गई है और उनका शव मिल गया है। यह बयान यूएस-इजरायल के हमलों के बीच आया है, जिसमें ईरान के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया। ईरानी पक्ष ने अभी तक खामेनेई की मौत की पुष्टि नहीं की है और कुछ रिपोर्ट्स में उन्हें जिंदा बताया गया है। यह भी पढ़ें- ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को किया बंद, जहाज गुजरने पर रोक; तेल सप्लाई बाधित बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इस सुबह इजरायल और अमेरिका के...