कौशाम्बी, फरवरी 26 -- प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को मां शीतला अतिथि गृह सयांरा में विकास कार्यों की प्रगति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने डीएम से कहा कि जिले में ऐसा औद्यगिक क्षेत्र विकसित किया जाए, जिसमें खाद्य प्रसंस्करण की इकाइयां स्थापित की जा सकें। प्रगतिशील किसानों, एफपीओ, व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए प्रोत्साहित किया जाय। इससे जनपद में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। अपर पुलिस अधीक्षक से कहा कि जनपद में सड़क दुर्घटना बाहुल्य स्थल को चिन्हित कर इसकी रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करा लिया जाय ताकि दुर्घटना...