नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- रियलिटी टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 15वां सीजन वापसी के लिए तैयार है। फिल्ममेकर रोहित शेट्टी एक बार फिर इस शो को होस्ट करते नजर आएंगे। प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी दिक्कतों के चलते यह शो साल 2025 में नहीं आया था, लेकिन अब इसकी वापसी को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं। मेकर्स ने इसी साल फरवरी में सीजन 15 का ऑफिशियल ऐलान किया था और पिछले कुछ हफ्तों से उन नामों को लेकर चर्चाएं तेज हैं जो इस सीजन का हिस्सा हो सकते हैं। फैंस यह जानने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं कि इस बार कौन से सेलेब्रिटीज खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे।प्रणाणी राठौड़ का टीवी की दुनिया में सफर इस सीजन के लिए जो सबसे ताजा और बड़ा नाम सामने आ रहा है, वह है प्रणाली राठौड़ का। प्रणाली ने टीवी के सुपरहिट शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में साल 2021 से 2024 तक अक्षरा गोयनका शर्म...