बगहा, अप्रैल 4 -- बेतिया। गुड फ्राइडे के अवसर पर शुक्रवार को नगर के महागिरजाघर परिसर में प्रात: काल के दौरान क्रूस रास्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ो की संख्या में उपस्थित ईसाई धर्म के लोगों ने हिस्सा लिया। सांकेतिक रूप में येरुशलम की गलियों से होते हुए कलवारी तक 14 स्थान निर्धारित कर वहां क्रूस रास्ता का आयोजन किया गया। इसके बाद प्रवचन कार्यक्रम आयोजित की गई। प्रवचन के बाद रेलीक़ जिसमें क्रूस के लकड़ी का बुरादा रखा गया है उसे ईसाई धर्म के लोगों ने चूम कर अपनी आस्था को जाहिर किया। इस कार्यक्रम के बाद महागिरिजा घर परिसर में जमा लोग अपने घर लौट गए। दोपहर 3 बजे के बाद क्रूस की उपासना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान परिसर में उपस्थित सभी पुरोहितों ने लाल वस्त्र धारण किया। लाल वस्त्र ईसा मसीह के शरीर से प्रताड़ना के दौरान निकलत...