देहरादून, मार्च 9 -- नई टिहरी। हिमालयन ओटू-द टिहरी लेक फेस्टिवल में बीती देर शाम रविवार को आयोजित तीसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या में गढ़वाली व कुमांऊनी एल्बमों की नायिक श्वेता माहरा के लाईव परफार्मेंस की धूम रही। श्वेता माहरा ने मशहूर गानों क्रीम-पाउडर घसदी किले नी, मेरा सैंया जी, मेरी सपना स्याली जैसे गानों पर श्रोताओं को जमकर नचाया। दर्शकों भी कार्यक्रम के दौरान श्वेता माहरा के नृत्य से ताल मिलाते हुए गढ़वाली व कुमांऊनी गानों पर जमकर नृत्य किया। कोटी में आयोजित श्वेता माहरा की सांस्कृति संध्या में श्वेता माहरा ने गढ़वाली, कुमांऊनी और हिमाचली गानों पर जमकर नृत्य नेश किया। जिसमें उन्होंने चैत की चैत्वाली, मधुली, लौंडा चंदना, लबरा छोरी जैसे गानों पर भी आकर्षन नृत्य टीम के साथ किया। शानदार गानों पर श्रोताओं ने जमकर नृत्य कर सांस्कृति संध्या...