भोपाल, मई 17 -- भोपाल में 31 साल की महिला ट्विशा शर्मा ने लव मैरिज करने के 5 महीने बाद ही कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में ससुरार पक्ष से ट्विशा के पति समर्थ सिंह, सास और रिटायर्ड न्यायाधीश गिरीबाला सिंह पर दहेज प्रताड़ना और हत्या सहित अलग-अलग धारों में केस दर्ज किया गया है। ट्विशा उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर की रहने वाली थीं। ट्विशा की मां भी लगातार ससुराल पक्ष को बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार ठहर रही हैं। एनडीटीवी से बातचीत में ट्विशा की मां ने बताया कि 'क्रिमिनल लॉयर है इस वजह से उसे बचाव के सारे तरीके पता होंगे। उसने क्राइम किया है। शुरू में तो कोई नहीं करेगा लेकिन एक दो महीने बाद वो टॉर्चर करने लग गया था। बेटी की शादी को पांच महीने हुए हैं। शादी के बाद वो कहीं घूमने नहीं गई न ही एन्जॉय कर पाईं। ससुराल वाले कहते थे कि म...