नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि तुलसी नोयोना को अपने साथ अपने घर लेकर आ गई है। वो नोयोना की आखिरी इच्छा पूरी करना चाहती है। वो मिहिर और नोयोना की शादी करवाना चाहती है। तुलसी के इस फैसले से हर कोई हैरान है। मिहिर सिर्फ तुलसी के कहने पर ही नोयोना से शादी के लिए तैयार हुआ है। परी, शोभा, ऋतिक कोई भी नोयोना को घर में देखकर खुश नहीं है, लेकिन सब तुलसी की बात को मान रहे हैं और नोयोना से कुछ नहीं कह रहे हैं।क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक की कहानी नोयोना ने तुलसी को बताया है कि उसे ब्लड कैंसर है। हालांकि, शो का जो नया प्रोमो सामने आया है, उसे देखकर लग रहा है कि शो में एक बड़ा ट्विस्ट आनेवाला है। फैंस इस नए प्रोमो को देखकर काफी उत्साहित हैं। लोग अपनी-अपनी थ्योरीज दे रहे हैं। यह भी ...