नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 1984 के सिख-विरोधी दंगों का हवाला देते हुए गांधी परिवार और कांग्रेस पर बार-बार लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। वह रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में शामिल हुई थीं। इस मार्च में हिस्सा लेने वाले नेताओं ने 1984 के सिख-विरोधी दंगों में मारे गए सिखों की याद में अपने सिर पर काली पट्टियां बांध रखी थीं। रामलीला मैदान में 'इंडिया' गठबंधन की रैली के समय को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम गुप्ता ने सवाल किया कि क्या नवंबर 1984 की घटनाएं लोकतंत्र की हत्या के समान नहीं थीं? गुप्ता ने कहा कि भारत में सिख समुदाय उन लोगों से पूछ रहा है जो आज अपनी जेब में संविधान की प्रति रखते हैं और लोकतंत्र की दुहाई देते हैं। नवंबर 1984 में जो हुआ, उसक...