नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से एक और झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना हाई कोर्ट की ओर से दी गई एक सप्ताह की ट्रांजिट अग्रिम जमानत पर लगाए गए स्टे को नहीं हटाया। इससे पवन खेड़ा असम पुलिस की ओर से गिरफ्तारी के खतरे में बने हुए हैं। मामला असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के खिलाफ खेड़ा के बयानों से जुड़ा है। यह भी पढ़ें- दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी के खिलाफ होगी FIR, इलाहाबाद HC का आदेश तेलंगाना हाई कोर्ट ने 10 अप्रैल को खेड़ा को एक सप्ताह की ट्रांजिट अग्रिम जमानत दी थी ताकि वे गुवाहाटी हाई कोर्ट में नियमित जमानत के लिए अर्जी दाखिल कर सकें। लेकिन असम पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने तेलंगाना हाई कोर्ट के आदेश पर स्टे बरकरार रखा और...